Arena of Valor एक MOBA, यानी मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल एरेना, है जो दुश्मन के इलाके की ओर आगे बढ़ते हुए युद्ध करने तथा अपने दुश्मन के केंद्रीय अड्डे से छुटकारा पाने में एक चरित्र का मार्गदर्शन करने की चुनौती आपके समक्ष रखता है। किसी भी अन्य पारंपरिक MOBA की ही तरह इसमें आपको 15 अलग-अलग प्रकार के मुक्त चरित्रों में से अपना नायक चुनना होता है और इस क्रम में उनके हुनर और उनकी आक्रमण विधि पर ध्यान देना होता है। यह Garena द्वारा वितरित और कई एशियायी देशों के लिए तैयार किया गया एक संस्करण है।
Arena of Valor में गेम खेलने का तरीका एवं नियंत्रण की विधि दोनों ही अत्यंत सरल हैं। इस बार, आपको अपने चरित्र मार्गदर्शन करने के लिए अपनी उंगलियों को सरकाना होता है और स्क्रीन के निचले हिस्से में क्लिक करना होता है। आक्रमण करने के लिए आपको दाहिने हिस्से का इस्तेमाल करना होगा और आपको इसके लिए आधारभूत आक्रमण के सात ही चार अन्य विशेष प्रकार के आक्रमण भी मिलेंगे जिन्हें आप स्टोर से नये अवयव खरीदकर या फिर अपने हुनर-अंक बढ़ाकर पहले से भी ज्यादा शक्तिशाली बना सकते हैं। इसमें आपका मुख्य लक्ष्य होता है दुश्मन के अड्डे के अंदर मुख्य केंद्र को नष्ट कर देना। वहाँ तक पहुँचने के लिए आपको दुश्मन के इलाके की रक्षा करनेवाले डिफेंस टावर को खत्म करना होगा। वैसे इसमें शामिल कुछ चरित्रों की विशेष आक्रमण क्षमता को लेकर सावधान रहें और इलाकों पर कब्जा करते हुए अपनी टीम को विजय दिलाना जारी रखें, तबतक जबतक आप गेम के अंत तक न पहुँच जाएँ और इस दौरान अपने इलाके से अपनी नज़र बिल्कुल न हटाएँ।
Arena of Valor में कई गेम मोड शामिल हैं, लेकिन इनमें सबसे लोकप्रिय क्लासिक 5 बनाम 5 ही है। इसके अलावा 3 बनाम 3 तथा 1 बनाम 1, बैटल रॉयाल, सॉकर फीवर या हुक वार्स भी उपलब्ध हैं, और ये सारे निश्चित रूप से संकुचित टीम वाले या अकेले खेले जानेवाले चक्रों में आपके हुनर की कड़ी परीक्षा लेते हैं। आपको रियल टाइम में दर्जनों उपयोगकर्ताओं का सामना करते हुए अपनी आक्रामक क्षमता को साबित करना होता है।
MOBA का यह विकल्प जिसमें पूरी पृथ्वी के दस करोड़ से भी ज्यादा उपयोगकर्ता शामिल होते हैं और जिसमें ऐसी रैंकिंग प्रणाली होती है जो कांस्य से प्रारंभ होती है और विजेता के स्तर तक पहुंचती है। तो अपने हुनर के बल पर आप इसमें कितना आगे तक जा सकते हैं?
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
यह खेल मनोरंजक और खेलने में मजेदार है।
खेल मजेदार है लेकिन ग्राफिक्स थोड़ा खुरदरा है।
कृपया एपीके को अपडेट करें। गारिना ने आज एक अपडेट किया है।
Garena में लॉग इन नहीं कर सकते।
उत्कृष्ट।